Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडChardham Offline Registration : तीर्थयात्री आज से कर सकेंगे ऑफलाइन पंजीकरण

Chardham Offline Registration : तीर्थयात्री आज से कर सकेंगे ऑफलाइन पंजीकरण

Chardham Offline Registration :  चारधाम यात्रा की योजना बना रहे तीर्थयात्री आज से ऑफलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। इसके लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर, विकासनगर में सुबह सात बजे से पंजीकरण काउंटर खुलेंगे। अब तक ऑनलाइन के माध्यम से 21.55 लाख तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं।

TERROR ATTACK : पाकिस्तानियों को चिन्हित कर वापस भेजने के दिए निर्देश, सीएम धामी ने ली बैठक

चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से हो रही है। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। जबकि दो मई को केदारनाथ व चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। इस बाद 60 प्रतिशत पंजीकरण ऑनलाइन के माध्यम से किए गए। सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन करने की व्यवस्था की है।

चारधाम यात्रा मार्गों के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में 30, हरिद्वार में 20, हरबर्टपुर व विकासनगर में 15 पंंजीकरण काउंटर बनाए गए। जहां पर तीर्थयात्री यात्रा का पंजीकरण कर सकते हैं।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले पंजीकरण अनिवार्य है। श्रद्धालुओं को ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा दी गई है। 28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किए जाएंगे।

धाम ऑनलाइन पंजीकरण संख्या (Chardham Offline Registration)

केदारनाथ 7,30951
बदरीनाथ 6,50,184
गंगोत्री 3,82,881
यमुनोत्री 3,51,708
हेमकुंड साहिब 39185

CS Anand Bardhan : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments