Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडWaqf amendment act : वक्फ संशोधन कानून पर आज कार्यशाला, मुख्यमंत्री धामी...

Waqf amendment act : वक्फ संशोधन कानून पर आज कार्यशाला, मुख्यमंत्री धामी होंगे शामिल

Waqf amendment act :  प्रदेश भाजपा कार्यालय में वक्फ संशोधन कानून को लेकर शुक्रवार को प्रदेशस्तरीय कार्यशाला होगी। कार्यशाला को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय कमेटी के सदस्य व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे।

उत्तराखण्ड पुलिस को तकनीक-सक्षम, संवेदनशील एवं प्रोफेशनल बल बनाना हमारा लक्ष्य – डीजीपी दीपम सेठ

कार्यशाला में इस कानून की बारीकियों और उससे गरीब मुस्लिमों, पसमांदा समाज को मिलने वाले लाभ पर चर्चा होगी।

साथ ही आने वाले दिनों में किस तरह कार्यकर्ताओं को मुस्लिम समाज और मुस्लिम बुद्धिजीवियों के बीच इसकी सही जानकारी साझा करनी है, उसके संबंध में कार्ययोजना भी बताई जाएगी।

मकसद स्पष्ट है कि वक्फ कानून को लेकर फैलाए जा रहे विपक्षी झूठ और भ्रम को हमे रोकना है ताकि मुस्लिम समाज की बेहतरी के लिए उठाए इस ऐतिहासिक कदम का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके। इस कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, जिला अध्यक्ष, प्रभारी सह प्रभारी समेत अल्पसंख्यक मोर्चों के पदाधिकारी विशेष रूप से शिरकत करेंगे।

राज्यपाल ने प्रवेशोत्सव-2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग कर ‘स्कूल डैश-बोर्ड’ का लोकार्पण किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments