Thursday, October 22, 2026
HomeदेहरादूनiPhone यूजर हो जाएं सतर्क,फोन क्रैश कर देगा ये वीडियो

iPhone यूजर हो जाएं सतर्क,फोन क्रैश कर देगा ये वीडियो

इस समय ऑनलाइन एक ऐसा प्रैंक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे iPhone पर चलाते ही वह फोन को स्‍लो कर देता है, जब तक कि फोन क्रैश ना हो जाए,बताया जा रहा है कि यह तीन सेकेंड की MP4 क्लिप है. इसमें कोई बेड के पास खड़ा दिखता है और स्‍क्रीन पर ‘हनी’ लिखा दिखाई देता है.

एक बार यह क्लिप चलाने पर iPhone कुछ सेकेंड्स के लिए तो यूज किया जा सकता है लेकिन फिर वह धीमा होने लगता है और अंत में शट डाउन हो जाता है. यह iPhone 4 से लेकर iPhone7 तक को क्रैश कर सकता है.

हालांकि कई मामलों में शटडाउन के बाद फिर से फोन को चलाए जाने में सफलता हासिल हुई है लेकिन कई हमेशा के लिए शटडाउन हो गए हैं.विशेषज्ञ यह पता नहीं लगा पा रहे हैं कि आखिर इस वीडियो के कारण क्‍यों फोन शटडाउन हो रहा है पर कयास लगाए जा रहे हैं कि इस वीडियो में कोई बग है जिस वजह से iPhone क्रैश हो रहा है.

गौरतलब है कि इस तरह का प्रैंक पिछले साल भी टेक्‍स्‍ट मैसेज के तौर पर आया था. फिर इस साल जनवरी में एक वेबसाइट के जरिए प्रैंक आने की बात कही गई थी.

अगर आप गलती से इस लिंक पर चले जाएं तो एक बार फोन को रीबूट जरूर करें क्‍योंकि इससे आपका फोन फिर से ऑन हो सकता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments