Home » हादसाः खाई में गिरी बस, पांच श्रद्धालुओं की मौत

हादसाः खाई में गिरी बस, पांच श्रद्धालुओं की मौत

कुंजापुरी के पास हुआ हादसा, बस में गुजरात व दिल्ली के थे श्रद्धालू
संवाददाता
टिहरी। सड़क दुर्घटना में आज सुबह श्रद्धालुओं से भरी बस के गहरी खाई में गिर जाने से जहंा पांच लोगों की मौत हो गयी वहीं कई गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस—प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी साथ ही एसडीआरएफ की पांच टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर मृतकों व घायलों को बाहर निकाला जा रहा है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह टिहरी जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि कुंजापुरी के पास गुजरात व दिल्ली के श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस—प्रशासन व एसडीआरएफ की पांच टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे में पांच लोगों की मौत होने की खबरें है। जबकि 23 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में पांच लोगों के मरने की सूचना है जबकि मौत का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका भी जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग गुजरात और दिल्ली से कुंजापुरी दर्शन करने के लिए जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में कुंजापुरी से पहले यह हादसा हो गया। बता दें कि ऋषिकेश से कुंजापुरी की दूरी करीब 23 किमी है। फिलहाल जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार बस में 28 लोग सवार थे। बस हिंडोलाखाल के पास करीब 70 मीटर गहरी खाई में गिरी है. सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार पोस्ट ढालवाला, पोस्ट कोटि कॉलोनी व एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय से एसडीआरएफ की कुल पांच टीमें तत्काल घटनास्थल पर मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *