Home » चोरी की घटना का खुलासा, नौ लाख की ज्वैलरी के साथ दो गिरफ्तार

चोरी की घटना का खुलासा, नौ लाख की ज्वैलरी के साथ दो गिरफ्तार

देहरादून। पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी की नौ लाख रूपये की ज्वैलरी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन चन्द निवासी कोटि मोलधार अठूरवाला कोतवाली डोईवाला देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर तहरीर दी कि वह अपने परिवार सहित गांव गये थे, इस दौरान चोरो द्वारा उनके घर के ताले/दरवाजे तोडकर घर से नगदी व ज्वैलरी चोरी कर ली। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी द्वारा घटना के खुलासे एंव चोरों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कोतवाली डोईवाला में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल एंव घटनास्थल के आस पास आने जाने वाले रास्तों पर लग सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए घटना के सम्बंध में घटना के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित की गई। पुलिस द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों से मुखबिर की सूचना पर गत दिवस एयरपोर्ट तिराहा, जौलीग्रान्ट पर चैकिंग के दौरान घटना को अजांम देने वाले जचिन्द्र नाथ पुत्र कव्वा नाथ निवासी सपेरा बस्ती भानियावाला, तथा गुड्डू नाथ पुत्र राजेन्द्र नाथ उर्फ तारा नाथ निवासी सपेरा बस्ती भानियावाला को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में चोरी किया गया शत—प्रतिशत सामान बरामद हुआ। पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वह कबाडी का कार्य करते है। उनके द्वारा कबाड़ बीनने के दौरान बंद घरों की रैकी कर उक्त घर को चिन्हित किया गया था तथा मौका देखकर चोरी की घटना को अजांम दिया गया था। घटना में चोरी की गई ज्वेलरी को बेचने की फिराक में थे पर उससे पूर्व ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *