हमारे संवाददाता
देहरादून। मालिक के गोदाम से चोरी करने वाले नौकर को पुलिस ने उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चोरी का माल भी बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार बीती 30 सितम्बर को अंकित चौहान निवासी एरिया सेल्स मैनेजर सूर्या संसार आँफिस पित्थूवाला देहरादून ने खुद के आँफिस सूर्या सोलर के गोदाम से उनके नौकर जतिन चौहान द्वारा तार के बन्डल चोरी किये जाने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर तत्काल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। पुलिस ने घटना स्थल तथा उसके आस—पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर बीती रात एक सूचना के आधार पर आरोपी जतिन व चोरी का माल खरीदने वाले 2 अन्य आरोपियों को निर्माणाधीन हाईवे के पास चन्द्रबनी पटेलनगर से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से चोरी किये गये तार के बन्डल बरामद किये गये। पूछताछ में आरोपी जतिन चौहान द्वारा बताया गया वह वादी के आँफिस में करीब 2 वर्ष से काम करता था तथा ज्यादा पैसा कमाने की लालच में वह पिछले 4—5 महीने से वादी के गोदाम से तार के बन्डल चुराकर कबाड़ियों को औने पौने दाम पर बेचता था, जब उसके मालिक को उसके द्वारा गोदाम से तार के बन्डल चोरी किये जाने की जानकारी हुई, तो उसके मालिक के द्वारा उसके खिलाफ थाने में मुकदमा लिखवाया गया, आज आरोपी पूर्व में चुराये गये तारों के बन्डलों को उक्त कबाड़ियों को बेचकर अपने गाँव भागने की फिराक में था, पर उससे पूर्व ही पुलिस ने उसे व चोरी का माल खरीदने वाले दोनों कबाड़ियों को पकड लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम जतिन चौहान पुत्र जितेन्द्र चौहान निवासी पित्थूवाला खुर्द, वैष्णवी लोक काँलोनी, पटेलनगर, देहरादून मूल पता कालूवाला पहरीपुर, जहाँपुर सहारनपुर, उ.प्र., संजीत पुत्र नन्दलाल सैनी निवासी टीसीडी, थाना बसवारा, जिला दरभंगा, बिहार हाल पता राजपुर रोड, कण्डोली, थाना रायपुर, देहरादून व तालिब पुत्र दिलशाद निवासी मेहुँवाला माफी, पटेलनगर, देहरादून मूल पता कीनौडी, थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर बताये जा रहे है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
चोरी का खुलासा, नौकर सहित तीन गिरफ्तार


