Home » पीएम मोदी ने देश पर मंडरा रहे खतरे को लेकर जनता से की विशेष अपील

पीएम मोदी ने देश पर मंडरा रहे खतरे को लेकर जनता से की विशेष अपील

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच बढ़ते संकट को भांपते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से देशभक्ति दिखाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अब तक सारा बोझ सरकार अपने कंधों पर ले चुकी लेकिन अब सबको एकजुटता दिखानी होगी।

हैदराबाद में देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से अपील की है कि विश्व पर मंडराते आर्थिक संकट के बीच भारत के लोग भी विदेशी मुद्रा बचाने में अपना-अपना योगदान दें।मोदी ने कहा कि विश्व में पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाश वृद्धि हो चुकी है। इसलिये हमें पेट्रोल-डीजल को बचाकर खर्च करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिन शहरों में मेट्रो है, लोग उसका इस्तेमाल करें, कार से जाना हो तो कार पूल का इस्तेमाल करें। बेमतलब घूमना बंद करें। ई-व्हीकल का ज्यादा इस्तेमाल करें। ट्रांसपोर्टेशन के लिए रेलगाड़ी का प्रयोग करें क्योंकि रेलगाड़िया बिजली से चलती हैं।

मोदी ने कहा कि हमें अपना सारा जोर विदेशी मुद्रा को बचाने में लगाना है। इसलिए सभी देशवासी देशभक्ति दिखायें और अगले 1 साल तक सोने की खरीदारी न करें। उन्होंने कहा कि पहले जब युद्ध होता था तो देश के लोग अपना सोना दान कर देते थे, आज सोना दान करने की जरूरत नहीं है, बल्कि जरूरत है कि हम सोने की खरीदारी ही न करें।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल को याद करें। फिर से वर्क फ्रॉम होम शुरु करें।

मोदी ने कहा कि खेतों में खाद व केमिकल का कम प्रयोग करें। खेतों में सोलर पंप का प्रयोग बढ़ायें। विदेश जाने का विचार त्याग दें।

मोदी ने कहा कि हमें स्वदेशी पर बल देना है। खाने के तेल का इस्तेमाल कम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *