Home » 6 नाबालिग बच्चों को 6 घन्टे में पुलिस ने सकुशल किया बरामद

6 नाबालिग बच्चों को 6 घन्टे में पुलिस ने सकुशल किया बरामद

संवाददाता
देहरादून। पुलिस ने स्कूल से गायब हुए छह नाबालिगों को हरिद्वार से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली डोईवाला पर सांय डोईवाला क्षेत्र में निवासरत कुछ व्यक्तियों द्वारा सूचना दी गयी कि उनके 6 बालक (सभी 12 से 15 वर्ष आयुवर्ग) जो कि लालतप्पड स्थित एक विघालय मे कक्षा 7 व 8 मे अध्यनरत् हैं, प्रतिदिन की तरह सुबह स्कूल के लिए गये थे तथा स्कूल की छुटृी होने के बाद अब तक भी वापस घर नही आये है। प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत बच्चो की सकुशल बरामदगी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल कोतवाली डोईवाला पर अलग अलग टीमें गठित की गई। गठित टीमों द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए बच्चों के विघालय तथा उसके आस—पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से आवश्यक जानकारियां प्राप्त की गई। साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए आस—पास के लोगों से आवश्यक पूछताछ की गई, इसके अतिरिक्त आस—पास के थानों तथा सोशल मीडिया में बच्चों की तस्वीरों को प्रसारित करते हुए उनकी बरामदगी के प्रयास किये गये। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासो के फलस्वरूप देर रात्रि पुलिस टीम द्वारा उक्त सभी नाबालिक बालको को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद करते हुए परिजनो के सपुर्द किया गया। पूछताछ के दौरान उक्त सभी बालको द्वारा बताया गया कि उन सभी ने साथ मिलकर हरिद्वार घूमने की योजना बनायी थी, योजना के तहत सभी बच्चे घर से स्कूल आते समय अपने स्कूल बैग मे अपने साथ घर के कपडे भी ले गये थे। स्कूल की छुटृी होने के पश्चात वेे सभी बच्चे स्कूल के बाहर एकत्रित हुए और बिना किसी को सूचना दिये बस से हरिद्वार पहुंचे, जहाँ वे सभी हरकीपैड़ी व अन्य स्थानों पर घूमे, इस दौरान काफी रात हो जाने के कारण वे सभी वापस घर आने पर परिजनो की डांट के डर से रेलवे स्टेशन हरिद्वार पहुंचे और वहां से भी कही और जाने के लिए ट्रेन का इन्तेजार करने लगे। दून पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही से अल्पावधि मे ही पुलिस द्वारा सभी बच्चों को सकुशल ढूढकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपने बच्चों को सकुशल वापस पाकर सभी बच्चों के परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यश्ौली की सराहना करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *