Friday, November 6, 2026
Homeउत्तराखंडAccident On Badrinath Highway : ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा,दो की मौत; कई...

Accident On Badrinath Highway : ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा,दो की मौत; कई लापता

Accident On Badrinath Highway :  रुद्रप्रयाग जनपद में आज गुरुवार सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के समीप एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक टेंपो-ट्रेवलर अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरा। वाहन में सवार 17 लोग सभी एक ही परिवार के थे, जो राजस्थान के उदयपुर से यात्रा पर आए थे। हादसे की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

UTTARAKHAND CORONA CASE : उत्तराखंड में मिले कोरोना के 3 नए मरीज

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अब तक नौ लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें दो की मौत हो चुकी है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। आठ घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। घायलों में कई छोटे बच्चे भी हैं।

तीन लोग वाहन से बाहर छिटककर गिर गए

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के वक्त तीन लोग वाहन से बाहर छिटककर गिर गए, जिन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं वाहन के अन्य यात्री नदी की तेज धार में बह गए। घटनास्थल से एक शव बहकर शिवपुरी तक पहुंचा, जिसे रेस्क्यू कर निकाला गया।

एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने अलकनंदा नदी में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है, लेकिन तेज बहाव और दुर्गम स्थल के कारण राहत कार्य में खासी मुश्किलें आ रही हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हादसे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक दिवसीय कार्यशाला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments