Friday, November 6, 2026
Homeउत्तराखंडCorona Case In Uttarakhand : उत्तराखंड में 22 पहुंची कोरोना संक्रमितों की...

Corona Case In Uttarakhand : उत्तराखंड में 22 पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या

देहरादून: Corona Case In Uttarakhand बीते रोज देहरादून जिले के चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जबकि एक हरिद्वार निवासी कोरोना संक्रमित पाया गया. आज देहरादून के ऋषिकेश में एक और मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है. जिसके बाद देहरादून जनपद में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 22 हो गई है.

Tharali Bailey Bridge : निर्माण में लापरवाही बरतने पर चार इंजीनियर निलंबित

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आज और बीते रोज पाए गए सभी संक्रमितों की हालत फिलहाल सामान्य है. देहरादून के सीएमओ डॉक्टर मनोज कुमार शर्मा के मुताबिक बुधवार को चार मरीज देहरादून के जबकि एक हरिद्वार का कोरोना संक्रमित मिला है. उन्होंने बताया हाथीबड़कला क्षेत्र के रहने वाले 47 वर्षीय व्यक्ति हाल ही में चार धाम यात्रा से लौटे. यात्रा से लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी. उन्होंने जब निजी लैब में कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजीटिव आई.

सैलाकुई की 48 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजीटिव (Corona Case In Uttarakhand)

इसके अलावा रायपुर के दो पुरुष 50 और 55 वर्षीय और सैलाकुई की 48 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है. हरिद्वार के भी 59 वर्षीय बुजुर्ग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि यदि खांसी , जुखाम बुखार जैसे लक्षण दिख रहे हो तो तुरंत नजदीक अस्पताल में जाकर इलाज कराएं, हालांकि इससे घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतें.

27 कोरोना के संदिग्ध मरीजों की आरटीपीसीआर जांच

इधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी की गई कोरोना रिपोर्ट के अनुसार आज कुल 27 कोरोना के संदिग्ध मरीजों की आरटीपीसीआर जांच की गई. जांच में ऋषिकेश से एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया जो माइग्रेटेड है. इस महीने अभी तक 195 मरीजों की कोरोना जांच की जा चुकी है. वर्तमान में तीन कोरोना के एक्टिव केस हैं.

Assam Flood : असम के 12 जिलों में 5.6 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित, 12 की मौत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments