Saturday, November 7, 2026
Homeराष्ट्रीयJD on Ind-Pak Conflict : भारत-पाकिस्तान के बीच ये तनाव परमाणु जंग...

JD on Ind-Pak Conflict : भारत-पाकिस्तान के बीच ये तनाव परमाणु जंग में न बदले- जेडी वेंस

वाशिंगटन:  JD on Ind-Pak Conflict  भारत-पाकिस्तान तनाव पर अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बड़ा बयान सामने आया है. वेंस ने कहा है कि उम्मीद है कि भारत-पाकिस्तान के बीच ये तनाव परमाणु जंग में न बदले. उन्होंने कहा कि, अमेरिका का भारत पाकिस्तान तनाव से अमेरिका का कोई लेना देना नहीं है.ऑपरेशन सिंदूर पर, फॉक्स न्यूज़ को दिए गए एक साक्षात्कार में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, “…हम जो कर सकते हैं, वह यह है कि इन लोगों को थोड़ा तनाव कम करने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश करें, लेकिन हम युद्ध के बीच में शामिल नहीं होने जा रहे हैं.

Kedarnath Temple : आज से ट्रायल के तौर पर होगा स्वस्थ घोड़े-खच्चरों का संचालन

उन्होंने कहा कि, भारत पाकिस्तान के बीच उत्पन्न तनाव में अमेरिका का कोई काम नहीं है और इसका अमेरिका की इसे नियंत्रित करने की क्षमता से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा, आप जानते हैं, अमेरिका भारतीयों से हथियार डालने के लिए नहीं कह सकता. हम पाकिस्तानियों से हथियार डालने के लिए नहीं कह सकते और इसलिए, हम कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से इस मामले को आगे बढ़ाते रहेंगे.

उन्होंने कहा कि, हमारी आशा और हमारी अपेक्षा यह है कि यह एक व्यापक क्षेत्रीय युद्ध या, भगवान न करे, परमाणु संघर्ष में न बदल जाए… हम इन चीजों को लेकर चिंतित हैं. अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने आगे कहा कि, भारत और पाकिस्तान के शांत दिमागों का काम यह सुनिश्चित करना है कि यह परमाणु युद्ध न बन जाए. अगर ऐसा होता है, तो यह विनाशकारी होगा, लेकिन अभी हमें नहीं लगता कि ऐसा होने वाला है.

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की. भारत के इस कार्रवाई से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार रात को जम्मू, पठानकोट, उधमपुर एवं कुछ अन्य स्थानों पर सैन्य प्रतिष्ठानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किए. हालांकि, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के प्रयासों को विफल कर दिया. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष व्यापक होने की आशंका प्रबल हो गई है.

Indo-Pak Conflict : भारत ने पाकिस्तान की सीमा में ही मार गिराया F-16 लड़ाकू विमान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments