Friday, November 6, 2026
Homeराष्ट्रीयLand For Jobs Case : नौकरी के बदले जमीन मामले में आज...

Land For Jobs Case : नौकरी के बदले जमीन मामले में आज ईडी के सवालों का जवाब देंगे लालू प्रसाद

Land For Jobs Case :  नौकरी के बदले जमीन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम आज राजद सुप्रीमो और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू यादव से पूछताछ करेगी। उन्हें समन जारी कर सुबह करीब 10 बजे ईडी ऑफिस में पेश होने के लिए बुलाया गया है। इससे पहले, मंगलवार को ईडी ने लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनकी बेटी मीसा भारती और बेटे तेज प्रताप यादव से पूछताछ की थी। इनसे करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई थी।

Encroachment In Rudrapur : उत्तराखंड में कई मकानों को बुलडोजर से किया गया ध्वस्त, फफक कर रो पड़ी किशोरी

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अधिकारियों ने राबड़ी देवी से कई महत्वपूर्ण सवाल किए, जिनमें प्रमुख थे…

जिन व्यक्तियों से जमीन खरीदी गई, उन्हें वह कैसे जानती हैं और उनसे पहली बार कब मिली थीं?
तेजस्वी यादव द्वारा दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में खरीदे गए बंगले के संबंध में भी सवाल पूछे गए।

मीसा भारती ने यह बातें कहीं (Land For Jobs Case)

इधर, पूछताछ के बाद, राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने इस कार्रवाई को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से जोड़ा। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने के कारण ऐसी जांचें शुरू हो जाती हैं, जो राजनीति से प्रेरित हैं। तेज प्रताप यादव ने पूछताछ को लेकर किसी भी बयान देने से साफ इनकार कर दिया।

जानिए क्या आरोप है लालू परिवार पर

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों पर नौकरी के बदले लोगों से जमीन लेने या उनके परिवार को कम दाम पर बेचने के लिए दबाव बनाने का आरोप है। यह घोटाला उस समय हुआ, जब साल 2004-2009 तक लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे। सीबीआई ने चार्जशीट में आरोप लगाया है कि रेलमंत्री रहते हुए लालू यादव ने नियमों को ताक पर रखते हुए भर्तियां की थीं।

Mohalla clinic : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया किन सेंटरों पर लगेगा ताला, निदेशालय कर रहा जांच

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments